युवा कांग्रेस का युथ जोड़ों बुथ जोड़ों कार्यक्रम में लोग जुड़े

 जयराम हेंब्रम आदित्यपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मुदुईया के नेतृत्व में आदित्यपुर वार्ड संख्या 35 में यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों आयोजित कार्यक्रम में लोग जुड़े।

कार्यक्रम में काफी संख्या में युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके में सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश मुदुईया द्वारा जयराम हेंब्रम को आदित्यपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, जिला सह प्रभारी मोहम्मद नौशाद, सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष रुइदास चाकी, वीरेंद्र नायक सहित काफी संख्या में युवा एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post