एवेंजर क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रियांश इलेवन बना विजेता

डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई के कर कमलों से विजेता टीम पुरस्कृत



सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में एवेंजर क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिट्टू पाडिया मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सुजीत इलेवन को हराकर प्रियांश इलेवन बना विजेता।



इससे पहले प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में ओल्ड इज गोल्ड को हराकर सुजीत इलेवन ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में ब्लैक कैप को हराकर प्रियांश इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच में सुजीत इलेवन को हराकर प्रियांश 11 ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 

समापन समारोह में हुई कार्यक्रम में विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई के कर कमलों से विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

WINNER 🏆

 जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा थाना प्रभारी नीतीश कुमार के कर कमलों से उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। 

RUNNER UP

कार्यक्रम के अंत में एवेंजर क्लब के अध्यक्ष सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में गणमान्य अतिथि के अलावे खिलाड़ी व खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post