डीडीसी ने किया योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश



सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गगराई ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में सरायकेला खरसावां जिला में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं कि कार्य प्रगति का समीक्षा किया। 
 

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति का प्रखंड बार  समीक्षा की। उन्होंने संबंधित प्रखंड पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना अंतर्गत चेंजिंग एवं टॉयलेट रूम हेतु चिन्हित भूमि का प्रस्ताव कार्यालय मे उपलब्ध कराने का निदेश भी  दिए।एवं आगामी एक सप्ताह के अंदर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड में बिरसा आवास के लंबित मामलों को निष्पादित कर निर्माण कार्य मे प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पुराने योजनाओं को ससमय पूर्ण कर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। पशुधन विकास योजना अंतर्गत शतप्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा क्रम में पीडी जेनरेशन, रिजेक्शन ट्रांजैक्शन पीसीबी खेल के मैदान योजना में प्रगति लाने, विरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत योग्य कृषकों को लाभ प्रदान करने, पंचायतवार योजनाओं का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ।इस दौरान 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं के खर्च किये हुए राशि का प्रतिवेदन सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीपकुमार दराईबुरु, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post