सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : प्रखंड के मुरूप पंचायत सचिवालय भवन में उप मुखिया तापस कुमार महतो ने मुखिया पद का कार्यभार ग्रहण किया और पंचायत के मुखिया बने।
मौके में उन्होंने कहा कि निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक पंचायत वासियों का सेवा करेंगे। पंचायत के प्रत्येक गांव के वार्ड सदस्य,ग्राम प्रधान, ग्रामीण के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं का निष्पादन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने गांव के बुद्धिजीवी लोगों से साथ देने के लिए अपील की।
इसबसे पहले बताया गया कि मुखिया पानो महाली का 23 जनवरी 2023 को अकस्मात देहांत के कारण मुखिया पद रिक्त था। इस संदर्भ में सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त ने निर्देश जारी की। झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 73(ii)(क)(2)(3) के आलोक में ग्राम पंचायत मुरूप के मुखिया के शक्तियों का, सभी कार्यों का निष्पादन एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु उप मुखिया मूरुप पंचायत को प्राधिकृत किया गया है। पून: मुखिया के निर्वाचन होने के उपरांत यह आदेश स्वत विलोपित समझा जाएगा।
श्री तापस कुमार महतो द्वारा मुखिया पद के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर मुरूप पंचायत समिति सदस्य अनीता प्रधान, ग्राम प्रधान अश्विनी सिंहदेव, जीतमोहन महतो ,अर्जुन प्रधान, वार्ड सदस्य भृगूराम प्रमाणिक, लक्ष्मी महाली, मंजू हो, सोमनाथ सरदार, हेमसागर प्रधान आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

