सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर जल छाजन योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की स्थिति, वार्षिक कार्य योजना के कार्य एवं खर्च की स्थिति तथा एमआईएस स्थिति का समीक्षा की।
सभी परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी को डीपीआर तैयार कर 23 फरवरी तक जिला में समर्पित करने का निर्देश दिए। ऐसे कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं, उसका वर्क कंपलीशन सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश भी दिए। इसके अलावा झारखंड जल छाजन योजना अंतर्गत पीआईए सहयोगी महिला को कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिए।
बैठक में परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी(पिआईए) डीएफओ सरायकेला, पीआईए जिला कृषि पदाधिकारी, पीआईए सहयोगी महिला एवं डब्लूडीटी के सदस्य उपस्थित थे।

