संजय कुमार मिश्रा होंगे झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा होंगे झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश।
विगत 13 दिसंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को झारखंड का चीफ जस्टिस बनाने का अनुशंसा की थी।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की है। इस संबंध में विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग(नियुक्ति प्रभाग) भारत सरकार के अपर सचिव राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी किया गया है।

