कृषि विधेयक "काला कानून" वापस हो वरना 15 फरवरी से खाद्यान्न व्यापारी अनिश्चितकालीन प्रतिष्ठान रखेंगे बंद : मनोज
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य में कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 का फिर से विरोध शुरू हुआ और राजधानी रांची मोहरावादी के निकट संगम गार्डन भवन में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले व्यापारियों ने बैठक कर विधेयक के खिलाफ मुखर हुए।
फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी सहित कार्यकारिणी के सदस्य के अलावे विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मंडल बैठक में शामिल थे।
बैठक में किसी ने उक्त विधेयक को व्यापार विरोधी तो किसी ने किसान ,उपभोक्ता विरोधी बताया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स सरायकेला खरसावां के महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि कृषि विधेयक के विरोध में व्यवसायी एकजुट है। और आंदोलन के लिए कमर कस ली है। कृषि विधेयक काला कानून वापस हो वरना 15 फरवरी से खाद्यान्न व्यापारी प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर व्यापारी महाजुटान में कृषि विधेयक का विरोध हुआ। विधेयक वापस हो की आवाज उठी। पश्चिम सिंहभूम चाइबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, चेंबर ऑफ कॉमर्स सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी भी इस बैठक में शामिल थे।

