सरायकेला-खरसावां डीडीसी के अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित

केसीसी आवेदनों पर बैंक प्रबंधक सहानुभूति पूर्वक विचार करें : डीडीसी


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय  सभागार मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित हुआ। 

बैठक में केसीसी के आवेदनों की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गागराई के द्वारा निर्देश दिया गया कि केसीसी आवेदनों पर बैंक प्रबंधक सहानुभूति पूर्वक विचार करें।  अन्य योजनाओं के आवेदन के बिंदु पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि बैंकों में भेजे गये आवेदन, निष्पादित और लंबित की समीक्षा कर जल्द से जल्द निष्पादित कराये।


 बैठक में उपस्थित डीडीएम नाबार्ड श्री सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि स्वरोजगार से जुड़ने हेतु प्राप्त आवेदनो का यथासंभव निष्पादन किया जाए। किसानों के आय में बढ़ोतरी लाने व उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभ प्रदान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से किसानो को अवगत कराते हुए लाभ प्रदान किया जाए।  

बैठक में आरबीआई एजीएम श्रीमती विमला भगत ने  सीडी रेसीओ समेत विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं सभी शाखा प्रबंधक को बधाई दी। उन्होंने ऐसे क्षेत्र जिनमें प्रगति की आवश्यकता है को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए अति संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक (बिना किसी ठोस कारण) रिजेक्ट न करें। यदि किसी प्रकार की छोटी मोटी त्रुटि हो तो आवेदक से समन्वय स्थापित कर दूर करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बैंक प्रबंधक आर बी आई के निर्देशानुसार प्राप्त लेटर के उपरांत विभिन्न क्षेत्र में कैंप लगाकर बैंक से संबंधित सेवाएं एवं बैंक फ्रॉड (जैसे  फ्रॉड कॉल मैसेज इत्यादि) से लोगों को अवगत कराएं।


इससे पहले बैठक में क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

बैठक मे जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री वीरेन कुमार शीट, बीपीएल जेएसएलपीएस शैलेंद्र जारीका, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजय कुमार  सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी की भी उपस्तिथि रही।

Advertisement
Advertisement


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post