वर्ष 2024 तक हर घर नल योजना पूर्ण करना लक्ष्य : डीसी
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से सरायकेला खरसावां जिला के ऑटोक्लस्टर सभागार आदित्यपुर में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि वर्ष 2024 तक हर घर नल योजना पूर्ण करना लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि कोविड व कई कारण से जल जीवन मिशन जो उद्देश्य था व धरातल पर नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधि जिला जल एवं स्वच्छता, राज्य से आए विशेषज्ञ, संबंधित विभाग, जलसहिया से कहा कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य हासिल के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से संवाद भी किया। विभागीय पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक 74 गांव में हर घर नल कनेक्शन कराया गया है। अन्य गांव में कार्य जारी है। हालांकि 9 प्रखंड में 1107 गांव है।
उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि कार्य प्रगति धीमी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रखंड पंचायत स्तरीय पदाधिकारी वापसी तालमेल स्थापित कर कार्य करें तो समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जा सकता है।
इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कार्यशाला में कहा कि हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य हेतु गहनता से विचार जरूरी है ।
उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में राज्य व जिला पिछड़ रहा है। संबंधित विभागीय पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर मिशन पूरा करने के लिए आगे आना होगा। जिला जल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर, राज्य स्तर से आए विशेषज्ञों ने भी उपस्थित जलसहिया, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को कई बिंदुओं पर जागरूक करने का प्रयास किया।



