मंत्री जोवा माझी ने किशोरियों की सुनी मन की बातें और कहा सभी किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने का होगा प्रयास
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किशोरियों का सम्मेलन तेजस्विनी मेगा इवेंट का विभाग का मंत्री जोवा माझी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जोवा माझी ने तेजस्विनी क्लब से जुड़े लाभार्थी किशोरियों एवं युवतियों को आर्थिक सहयोग प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तेजस्विनी क्लब से जुड़े लाभार्थी ने अपने अपने अनुभव साझा किए। विभाग के मंत्री ने किशोरियों की मन की बातें सुनी। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि जितने भी किशोरिया हैं इस विभाग से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास होगा।
उन्होंने कहा कि कोल्हान के 2 जिला पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला को तेजस्विनी परियोजना के तहत जोड़ा गया। विभाग का संकल्प है। गांव के जितने भी किशोरियां हैं। जो पढ़ाई छोड़ चुके हैं। वैसे लड़कियों को जोड़ना है। और कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। मौके में मंत्री ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाया।
इससे पहले यहां इनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने यहां लगी विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किशोरी युवती महिला को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कौशल विभाग को इस परियोजना से जोड़ा गया है। विश्व बैंक के सहयोग से राज्य के 17 जिला में इस परियोजना का संचालन किया जा रहा है।
राज्य सरकार ने सभी 24 जिलों में संचालित करने की तैयारी की है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल जमशेदपुर एवं सरायकेला तेजस्विनी क्लब के सदस्यों को परियोजना से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की।
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा ने संबोधन के दौरान कहा
मौके में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा ने संबोधन के दौरान कहा कि महिला सशक्तिकरण, किशोरी एवं युवतियों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण ही तेजस्विनी परियोजना का उद्देश्य है। तेजस्विनी परियोजना के तहत संकल्प लेना चाहिए कि 18 वर्ष से पहले किशोरियों की विवाह न हो।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि मंत्री महोदय के मार्गदर्शन से आयोजित यह कार्यक्रम किशोरियों को जागरूक करने में लाभदायक है।
उन्होंने तेजस्विनी परियोजना पर प्रकाश डाला। सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने भी तेजस्विनी क्लब से जुड़कर व्यक्तित्व का विकास हेतु किशोरियों से अपील की। उक्त विभाग के निदेशक छवि रंजन, ज्वाइंट सेक्रेट्री अर्चना मेहता, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त विजया यादव, सरायकेला खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश सहित विभागीय पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद थे। अंत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।



