जिला मुख्यालय सरायकेला में श्याम मित्र मंडल ने बाबा श्याम का मनाया महोत्सव

भक्तों ने निकाली शोभायात्रा खाटूवाले का सजी भव्य दरबार,भक्त श्रद्धालुओं ने किया भजन संकीर्तन का रसास्वादन


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में आयोजित भक्ति भजन संकीर्तन का भक्त श्रद्धालुओं ने रसास्वादन किया।


देश के विभिन्न क्षेत्र से आए भजन प्रवाहक अपने भक्ति भजन संकीर्तन की शमा बांधे रखा। मंच के पास श्री श्याम प्रभु खाटू व भटली  वाले का भव्य दरबार में अलौकिक श्रृंगार भी देखने को मिला। उत्सव स्थल के पास छप्पन भोग, श्याम रसोई का भी भक्त आनंद उठाने में मशगूल दिखे। हारे का सहारा बाबा श्याम के प्रति लोगों ने आस्था जताया। भक्ति उल्लास का वातावरण रहा। इससे पहले पूर्वाहन को लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य निशान एवं शोभायात्रा निकला। 


निशान यात्रा कालूराम चौक, संजय चौक, गैरेज चौक, थाना चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए स्टेडियम पहुंचा। 


शोभा यात्रा के दौरान भी भक्ति उल्लास का माहौल रहा। 


सरायकेला के श्री श्याम मित्र मंडल के संरक्षक प्रदीप कुमार चौधरी, राजेश कुमार साहू, संतोष चौधरी, श्री सीताराम जी, अरुण सेकसरिया, सत्यनारायण अग्रवाल, मनोज चौधरी कार्यक्रम में जुटे रहे। समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनक राज गोयल, सचिव शंभू नाथ अग्रवाल, सह सचिव विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल के देखरेख में सदस्यगण पूरा कार्यक्रम में सक्रिय दिखे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post