जल जीवन मिशन के कार्यों का डीडीसी ने किया समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने बैठक कर जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों का समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इससे पहले संवेदकों ने ग्रामीण क्षेत्र में कार्य के दौरान हो रही समस्याओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम, क्लस्टर के कार्य प्रगति की समीक्षा की। और संबंधित संवेदकों को कार्य में सुधारात्मक प्रगति के लिए निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि ऐसे योजनाओं जो प्रारंभ होने की स्थिति में है, का जल्द से जल्द प्रारंभ करें। 


सरकार ने आगामी वर्ष 2024 तक हर घर नल जल योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखी है। योजना को निर्धारित समय में पूर्ण कर सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करें।उन्होंने सभी संवेदकों को स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्थानीय समिति के देखरेख में कार्य संचालित करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सक्षम पदाधिकारी निरीक्षण कर योजना की कार्य प्रगति का जायजा लेंगे। सभी संवेदक अति संवेदनशील होकर कार्य करें। 
बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर, विभिन्न योजना अंतर्गत कार्यरत संवेदक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post