निजी क्षेत्र में "स्थानीय का नियोजन अधिनियम नियमावली" विषयक कार्यशाला आयोजित

झारखंड के आदिवासी मूलवासी का उत्थान में सभी का सहयोग जरूरी : मंत्री चंपाई सोरेन


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर स्थित सभाकक्ष में आयोजित "झारखंड के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 की सेवा नियमावली 2022" विषयक कार्यशाला में मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी मूलवासी का उत्थान में सभी का सहयोग जरूरी है।
इससे पहले दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 


मंत्री चंपई ने कहा कि उद्यमी आदिवासी मूलवासी के हित में सहयोग करें।
 
क्षेत्र को अच्छा से संवारना है। देश के अंदर राज्य खनिज संपदा से परिपूर्ण है। लेकिन यहां के आदिवासी मूलवासी बेरोजगार है। सरकार यहां के युवाओं का पलायन रोकने के लिए कृत संकल्पित है। इसी सोच के साथ सरकार राज्य के निजी क्षेत्र में 75 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं को नियोजित करना चाहती है। राज्य विकसित तभी हो सकेगा जब यहां के उद्यमी सहयोग करेंगे। राज्य तभी विकसित कहलायेगा जब हर हाथ में रोजगार होगा। आदिवासी मूलवासी के लिए निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित किया जाए। इस दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

बाइट : मंत्री चंपई सोरेन

इस दिशा में सरायकेला खरसावां जिले में स्थित विभिन्न उद्यमी संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों से मिल रहे सहयोग की उपायुक्त अरवा राजकमल ने सराहना की। 
उन्होंने कहा कि अधिनियम सह नियम में 75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित किया जाना अनिवार्य है। यह अधिनियम 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों का नियोजन करने वाले व्यक्ति या संस्था पर भी लागू होगी।

बाइट : उपायुक्त अरवा राजकमल

कार्यशाला में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंदर कुमार अग्रवाल, ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर ने भी संबोधित किया। और अपना- अपना विचार रखा। सभी ने स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता देने पर जोर दिए।
कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर आयुक्त सुबोध कुमार, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, श्रम अधीक्षक,खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, उद्यमी संगठन, औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post