उपायुक्त ने की अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक के दौरान उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने अंचल कार्यालय अंतर्गत किए जा रहे कार्य जैसे दाखिल खारिज, सीमांकन, लगान वसूली, पीएम किसान ई के वाईसी, जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न कार्यों की प्रगति का अंचलवार समीक्षा की। लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।और कहा कि सभी अंचलाधिकारी अंचल स्तर पर योजनाओं की समीक्षा करें। संबंधित पदाधिकारियों के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए कार्य में गति लाना सुनिश्चित करें।


उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्य को नियमानुसार जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत प्राप्त नए आवेदनों का वेरिफिकेशन कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा एवं अंचल अधिकारियों की उपस्थिति रही।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post