सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : कालिया डूंगरी में चुआड़ सेना का तैयारी बैठक विजय महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 21 मार्च को चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो का 285वीं जयंती अवसर पर रीगल मैदान में होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि 5 पंचायत बड़ा काकड़ा, बांधड़ीह, नारायणपुर, टेंटोपोसी,चामारु से भी लोग जनसभा में भागीदारी निभाएंगे। एक सौ चार पहिया और पाँच सौ दो पहिया वाहन से विशाल जनसभा में पहुंचेंगे और भागीदारी निभाएंगे।
बैठक में बताया गया कि 'शहीद रघुनाथ महतो चुआड़ सेना' द्वारा होने वाली जनसभा का निवेदक केंद्रीय प्रवक्ता हरमोहन महतो, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो हैं। इसके अलावा निवेदक में टोटेमिक कुडमी/ कुडमी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार, के अलावे आदिवासी कुडमी समाज के अजीत प्रसाद महतो शामिल है।
इससे पहले बैठक में चर्चा हुआ कि जल, जंगल, जमीन के बचाव तथा शोषण से मुक्ति के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध में 1766 को जो आंदोलन हुआ उसे चुआड़ विद्रोह कहा गया। इस आंदोलन के महानायक शहीद रघुनाथ महतो थे। वर्तमान आजाद गणतंत्र देश में भी हक-अधिकार के लिए चुआड़ सेना आवाज बुलंद करेगी। 21 मार्च को शहीद रघुनाथ महतो की जयंती के अवसर पर विशाल जनसभा रीगल मैदान जमशेदपुर में होगी। इसमें सहभागिता निभाना है।
बैठक में प्रकाश महतो, प्रभात महतो, प्रताप महतो, हीरालाल महतो, कुलदीप महतो, विजय प्रताप महतो, शैलेंद्र महतो, कमल महतो, बलराम महतो, अमृत महतो आदि शामिल थे।



