महाशिवरात्रि में जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में रहा भक्ति उल्लास का माहौल


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : महाशिवरात्रि में जिला मुख्यालय सरायकेला सहित आसपास क्षेत्र में भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
तड़के सुबह से ही कूदरसाई शिव मंदिर की ओर भक्त श्रद्धालुओं का रुख रहा। श्रद्धालु मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भोलेनाथ के प्रति आस्था जताया। 
रात को यहां महारुद्राभिषेक भी हुई। 
माजणा घाट शिव मंदिर में भी भक्त श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना में सक्रिय दिखे। 

इधर शाम ढलते ही बाजार स्थित शिव मंदिर से शिव की बारात निकली। 


बारात में बच्चे, युवा, बूढ़े भी शामिल थे। बारातियों ने नाचते थिरकते हुए उल्लास का माहौल बनाए रखा। विभिन्न चौक चौराहे होते हुए शिव की बारात मलिक बांध(तालाब) के निकट स्थित बाबा चंद्रशेखर मंदिर पहुंची।

भगवान शिव की भव्य स्वागत हुआ।

मंदिर परिसर में शिव पार्वती की शादी की रस्म हुई। पंडितों ने रस्म पूरा किया। विवाह उत्सव में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चारों और भक्ति व उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post