पूर्व में सृजित 6 पदों के साथ ओर 16 पद सृजन के लिए विभाग से अनुरोध हेतु लिया गया निर्णय : डीसी
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ): चैत्रपर्व(छऊ महोत्सव) व छऊ कला का विकास को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में हुई बैठक। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के रिक्तियां को लेकर उठे सवाल।
बैठक में सर्वप्रथम राजकिय छऊ नृत्य कला केंद्र के संचालन हेतु पूर्व सृजित 6 पद एवं ओर 16 पद सृजन के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं अन्य सदस्य ने कई सुझाव दिए। विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने भी कई सुझाव दिए। बैठक में उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम 11, 12, 13 अप्रैल को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होगा। बजट विभाग को भेजा जाएगा।
बाइट : डीसी , सरायकेला खरसावां
छऊ महोत्सव में स्थानीय कलाकारों का विशेष उपस्थिति रहेगी। स्थानीय रीति रीवाज एवं पारंपरिक विधि विधान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में छऊ महोत्सव होगा। बैठक में पदाधिकारी,कलाकार,कलाप्रेमी उपस्थित थे।

