विभाग के निदेशक छवि रंजन ने सरायकेला में किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत 23 फरवरी को किशोरियों का एक दिवसीय सम्मेलन मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती जोवा माझी की गरिमामय उपस्थिति में होगी।
![]() |
| मंत्री श्रीमती जोवा माझी |
इसको लेकर संबंधित विभाग के निदेशक छवि रंजन, ज्वाइंट सेक्रेट्री अर्चना मेहता सरायकेला पहुंचे एवं तैयारी का जायजा लिया। पत्रकार वार्ता में विभाग के निदेशक छवि रंजन ने कहा कि उपायुक्त सरायकेला खरसांवा जिला के सौजन्य से कार्यक्रम को अच्छी तरह से किया जा रहा है। सभी तैयारी कर ली गई है।
इससे पहले उन्होंने सरायकेला परिसदन में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर
कार्यक्रम की तैयारी का जानकारी ली। एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।


