सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित कार्य योजना पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई के कार्य प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में उन्होंने प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम(पीएमईजीपी) एवं प्राइम मिनिस्टर फॉर्मलिजेशन फोर माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज(पीएमएफएमई) अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सरकार योजना के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ऋण उपलब्ध करा रही है। शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। अधिक से अधिक इच्छुक आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ें। बिना किसी गंभीर वजह आवेदन रिजेक्ट ना करें।
बैठक में जिला अग्रणी बैंक के सदस्य, संस्था आरसिटी के निदेशक, विभिन्न शाखा के प्रबंधक, सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।


