गांव से लेकर शहर तक सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस में भक्ति व उल्लास का माहौल रहा

 

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : गांव से लेकर शहर तक सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस में भक्ति व उल्लास का माहौल रहा।

स्कूलों में बच्चे प्रभात फेरी निकाली, राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं माता सरस्वती का पूजा अर्चना भी की। 

सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रध्वज फहराया गया। समाहरणालय में उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

मौके में डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई व जिला परिषद सदस्यगण मुख्य रूप में उपस्थित थे।  

भवन प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता हरिश्चंद्र चाकी दिगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 


मौके में विभाग के कर्मी व अभियंतागण उपस्थित थे। 

नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने राष्ट्रध्वज फहराया। 


मौके में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी,वार्ड पार्षदगण के अलावे गणमान्य अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे। 

इधर गांव साहेबगंज में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 


सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, महासचिव हीरालाल तीयू आदि कार्यकर्ता झंडोत्तोलन समारोह में उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post