मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो काम हुए लोगो को बताने का है समय : पांडे
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सह जेएमएम केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित परिसदन पहुंचे एवं आगामी 30 को आयोजित खतियानी जोहार यात्रा तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक के बाद उन्होंने सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचे एवं आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। मौके में जेएमएम केंद्रीय महासचिव श्री पांडे ने कहा कि पार्टी के तरफ से एवं गठबंधन के तरफ से खतियानी जोहार यात्रा प्रारंभ किया गया है। राज्य के विभिन्न जिला में कार्यक्रम चल रहा है। सरायकेला खरसावां जिला में पार्टी संगठन के साथ खातियानी जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक की गई।
VIDEO देखें -
जिला समिति, प्रखंड समिति के पार्टी पदाधिकारी, पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्यों से भी सुझाव लिया गया। पार्टी विधायकों की भी उपस्थिति रही। सभी ने विश्वास दिलाया है। समीक्षा उपरांत पाया कि लोगों में उमंग है। ज्यादा से ज्यादा लोग आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो काम हुए लोगों को बताने का समय है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेंगे।
Tags
Saraikela kharsawan

