सरायकेला : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता को देंगे संदेश।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा लगभग 187 योजनाओं का शिलान्यास , 124 योजनाओं का उद्घाटन एवं 63,856 लाभुकों के बिच परिसमपतियों का करेंगे वितरण
1932 खतियान आधारित स्थानिय नीति व ओबीसी आरक्षण वृद्धि विधेयक झारखंड विधान सभा में पारित के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन के मद्देनजर सरायकेला के लोगों में खुशी का माहौल है।
सरायकेला खरसांवा जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडीयम में आयोजित भव्य कार्यक्रम को अन्तिम रुप दे चुकी है।
बाइट : आनंद प्रकाश पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां
कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि 12 को कार्यक्रम होने जा रही है। लोगों में उत्त्साह है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आलम गिरि आलम ,मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मंत्री चम्पाई सोरेन ,मंत्री बन्ना गुप्ता का भी शामिल होने की सम्भावना है।
बाइट : अरवा राजकमल उपायुक्त सरायकेला खरसावां
बता दें कि इस कार्यक्रम को विकास मेला के रुप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की सम्भावना है।इसके मद्देनजर एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि हेलिपेड की सुरक्षा , स्टेडीयम तक आने की रूट व कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम
Tags
Saraikela kharsawan
