जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन




संतोष वर्मा

चाईबासाःउप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम उत्कर्ष कुमार के अध्यक्षता में समाहरणालय पश्चिमी सिंहभूम के जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 



जिला स्तरीय एक दिवस कार्यशाला में  विवेक कुमार पाढ़ी,सहायक परियोजना पदाधिकारी जिला परिषद पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त कार्यशाला में सभी प्रखण्ड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक विकसित भारत जी राम उपस्थित रहें। कार्यशाला के क्रम में विकसित ग्राम पंचायत प्लान में योजना से सैचुरेशन तक, प्रमाण आधारित और अभिसरण आधारित ग्राम पंचायत प्लान बनाने की सरल, चरण दर चरण मार्गदर्शिका अनुसार कार्य करने, सिक्योर 2.0 और ई.एमबी 2.0 से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया एवं वि.जी.पी.पी युक्तधारा पोर्टल में योजनाओं का प्रविष्टि करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

उप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम उत्कर्ष कुमार के अध्यक्षता में विकसित भारत जी राम जी अंतर्गत विभिन्न मानकों में प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का भी आयोजन किया जिसमें प्रति पंचायत औसत मानवदिवस सृजन,मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की पूर्णता,सामग्री,प्रशासनिक मद एवं मजदूरी भुगतान में स्थिति का विस्तृत समीक्षा किया गया तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post