जमशेदपुर : बिष्टुपुर साउथ पार्क कोसी रोड की रहने वाली वर्षा पटेल हत्याकांड में गुरुवार को जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में आइओ सुंदर सोरेन की गवाही हुई. हालांकि इस बिष्टुपुर साउथ पार्क कोसी रोड की रहने वाली वर्षा पटेल हत्याकांड में गुरुवार को जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत में आइओ सुंदर सोरेन की गवाही हुई । हालांकि इस दौरान आइओ की गवाही पूरी नहीं हो सकी इस कारण अब 11 नवंबर को भी उनकी गवाही होगी ।
इस मामले में पूर्व में मृतका की छोटी बहन जया पटेल की गवाही हो चुकी है। तब उसने कहा था कि मेरी बहन वर्षा पटेल की हत्या एएसआइ धर्मेंद्र सिंह ने ही की है. जया के पहले उसके पड़ोसी पुनम महानंद की भी गवाही हो चुकी है ।
वर्षा पटेल 12 नवंबर 2021 से ही लापता थी । वहां के लोगों ने कहा था कि वर्षा 12 नवंबर को धर्मेंद्र की बाइक पर सवार होकर गई थी, तब से नहीं लौटी है । 14 नवंबर को भी वह घर नहीं लौटी तब एएसआइ धर्मेंद्र को फोन किया । उसने कहा था कि वह जहां भी होगी वह आ जायेगी ।
18 नवंबर को की सुबह टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी तालाब से वर्षा का शव बरामद हुआ था । बहन जया ने ही शव की पहचान की थी । शव प्लास्टिक का बोरा में लपेटा हुआ था । गले में सोने की चेन थी और पीले रंग का शूट पहनी हुई थी । शव से दुर्गंध आ रही थी । वहां पर पुलिस ने हस्ताक्षर करवाया । शव देखकर जया ने कहा था कि मेरी बहन की हत्या एएसआइ धर्मेंद्र सिंह ने ही की है ।
