सरायकेला में मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत, जिला को मिली कई सौगातें विरोधियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अवलोकन के लिए आए मंत्री हेमंत सोरेन का हुआ भव्य स्वागत।


मुख्यमंत्री के संदेश के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ी। 


कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने यहां सरायकेला खरसावां जिला को कई सौगातें दी। 

उन्होंने जिला अंतर्गत सरायकेला के छोटाटांगरानी में बनी महिला मॉडल कॉलेज का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसके अलावा सरायकेला पैलेस के निकट बनी नई अनुमंडल कार्यालय भवन का उन्होंने बटन दबाकर उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री ने यहां 311 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास किया। 

जनता को समर्पित 7 एंबुलेंस का भी उद्घाटन किया


मुख्यमंत्री सोरेन ने जनता को दिए संदेश में कहा कि जागरूक रहें ताकि अधिकार आप अपने घर ले जा सकें। उन्होंने कहा चाहते हैं ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो। आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने की योजना है। उन्होंने कहा कि छऊ के लिए रोजगार का साधन बनाना चाहते हैं तो सरकार मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 11 नवंबर को खतियान आधारित स्थानीय,आरक्षण नीति बनाकर झारखंड में नया अध्याय जोड़ा गया। विरोधियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा प्राइवेट नियुक्ति में 75 प्रतिशत  स्थानीय मूलवासी आदिवासी को रखना है। इसके लिए भी शिविर लगाया जाएगा।


मौके में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री ने चयनित लाभुकों को अपने हाथों से दी।


 कार्यक्रम में मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सविता महतो ने भी जनता को संबोधित किया। उपायुक्त अरवा राजकमल के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय दिखे।




Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post