प्रखंड के वेरी पुअर परफॉर्मेंस वाले 2 विद्यालयों का बीईईओ ने किया निरीक्षण।

सरायकेला : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने प्रखंड के दो वेरी पुअर परफारमेंस वाले विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय संजय पहुंचकर उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। और उसके बाद प्राथमिक विद्यालय मांगूडीह पहुंचे। दोनों ही विद्यालयों में संचालित गतिविधियों के पंजियों का संधारण सही नहीं पाया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों में अनुशासन की कमी पाई गई। 



मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दोनों ही विद्यालयों के प्रधान शिक्षक और शिक्षकों को 3 दिनों के भीतर आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुली पहुंचे। जहां उन्होंने स्थिति को संतोषजनक पाते हुए और बेहतर करने के निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से और निश्चित तौर पर एमडीएम का एसएमएस प्रतिदिन करें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post