नगर पालिका आम निर्वाचन 2022-23 , राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षित सीट भी किया जारी।

रांची नगर निगम के महापौर  एससी, आदित्यपुर एसटी, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद हुआ एसटी

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2022-23 के उद्देश्य से नगर निगमों में महापौर, नगर परिषद के अध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षित किए गए निर्वाचन क्षेत्र की सूची भी 17 नवंबर को जारी कर दी है।



राज्य निर्वाचन आयुक्त के आदेश से जारी सूची के मुताबिक रांची नगर निगम के महापौर पद अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित कर दी गई है। इसी तरह सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के लिए अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गयी है।

इसी तरह चक्रधरपुर के अलावे चाईबासा नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दी गयी है। इसमें चाईबासा नगर परिषद एसटी महिला के लिए आरक्षित है। 


आरक्षित किए गए निर्वाचन क्षेत्र की सूची में नगर पंचायत बुंडू, खूंटी, सरायकेला, चाकुलिया के अध्यक्ष पद भी शामिल है। सरायकेला नगर पंचायत का अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग का सूची जारी होते ही नगर निकाय क्षेत्र में चुनावी हलचल शुरू हो गई है।






Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post