विद्यालय स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।



सरायकेला : जिले के सरकारी विद्यालयों में दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश कुमार दंडपात ने फुटबॉल खिलाड़ी छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए विद्यालय स्तरीय चलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वच्छ मन का विकास होता है। और शरीर की स्वस्थता के लिए व्यायाम और खेलकूद दैनिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम तियु, प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, विद्यालय के खेल शिक्षक सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post