सेवा के रंगों में सजा चाईबासा, रंगोली के जरिए दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
महिला मोर्चा नगर कमेटी ने आयोजित किया ‘सेवा संकल्प अभियान–सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम
संतोष वर्मा
चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को चाईबासा के बाल मंडल में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा नगर कमेटी, चाईबासा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से सेवा, राष्ट्रभक्ति, कमल और विकसित भारत के संकल्प को अभिव्यक्त किया। रंग-बिरंगे फूलों और प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई रंगोलियों ने कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप दिया और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।भाजपा की ओर से इस वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान में सेवा, जनभागीदारी, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ इसी अभियान का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत आभार और संकल्प की रंगोली के माध्यम से जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका मृदुला रानी निषाद रहीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रताप कटिहार, रूपा दास, जवाहरलाल बानरा, रवि शंकर विश्वकर्मा, नवीन गुप्ता, हेमंत केसरी, चंदन झा, रीना कर, डॉली कर, पवन शर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, बिपलब सिंह, जय किशन बिरुली, हेमंत विश्वकर्मा, अंजना देवी, दुर्गावती बोयपाई, रोहित दास, शिबू दत्ता, द्वारिका शर्मा, पप्पू राय सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
