रूपी सोरेन के निधन से झामुमो परिवार में शोक की लहर

रूपी सोरेन के निधन से झामुमो परिवार में शोक की लहर

झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया.

संतोष वर्मा

चाईबासा : झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की माता श्रीमती रूपी सोरेन का बुधवार शाम रांची स्थित हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अनुसार उन्होंने करीब रात 8:30 बजे अंतिम सांस ली। श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की खबर से सोरेन परिवार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। वे झामुमो के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी थीं। झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत झामुमो जिला समिति ने श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में परिवार, समाज और झारखंड की जनता के प्रति समर्पण एवं संघर्ष की भावना को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में झामुमो परिवार पूरी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

ॐ शांति।

शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, सुभाष बनर्जी, प्रेम गुप्ता, पप्पु निषाद, अशोक दास, विश्वनाथ बाड़ा, बृन्दावन गोप, मोहम्मद मुजाहिद, इक़बाल, मोहम्मद चंद्रमोहन विरुवा, दिनेश चंद्र महतो, विकास गुप्ता समेत कई झामुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post