आज हम जागरूक नही हैं,इसलिये सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नही

 आज हम जागरूक नही हैं,इसलिये सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नही



अंधविश्वास,कुरीति और सामाजिक  बुराईयों के नाम पर हो रहे घटनाओं को उदाहरण सहित समझाकर समाज में जागृति फैलाने का प्रयास किया



संतोष वर्मा

चाईबासाः आज हम जागरूक नही हैं,इसलिये सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर नही हैं. शरीर में किसी बीमारी के उत्पन्न होने तथा साँप काटने या अन्य प्राकृतिक आपदा के शिकार होने पर झाड़-फूक और ओझा-गुनी के चक्कर में जान गँवा रहे हैं. बाद में बार-बार बोंगा-बुरू को दोष देकर अपने परिवार को ईसाई,हिन्दु और मुसलमान आदि के धर्म में बदल देते हैं और आदिवासियों की प्राकृतिक आस्था एवं मूल - संस्कृतियों को छोड़ देते हैं. यह बातें नोवामुंडी प्रखंड के पोखरपी पंचायत अंतर्गत गितिकेन्दु गाँव के मुण्डासाई एवं दियूरीसाई में अंधविश्वास, कुरीति और डायन-प्रथा के खिलाफ चल रहे नुक्कड़ सभा के दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने कहा । श्री हेम्ब्रम ने बताया कि इस तरह के बड़े सामाजिक संगठन के सहयोग से सिंगी एण्ड सिंगी फाऊंडेशन तथा नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन की ओर से अंधविश्वास , कुरीति और सामाजिक बुराई के नाम पर हो रहे अपराधिक घटनाओं को नियंत्रण करने की दिशा में हमलोग लगातार प्रयास कर रहे हैं । साथ ही सामाजिक स्तर पर समाज की बदहाली को सुधारने में योगदान दे रहे हैं. नुक्कड़ सभा में शामिल अन्य स्वयंसेवी संगठन के  प्रतिनिधियों ने शिक्षित और जागरूक ग्रामीणों से ऐसे मुहिमों में  साथ देने के लिये अपील किया. अंधविश्वास,कुरीति और सामाजिक  बुराईयों के नाम पर हो रहे घटनाओं को उदाहरण सहित समझाकर समाज में जागृति फैलाने का प्रयास किया. इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष बलराम लागुरी, सदस्य सागर हेम्ब्रम,उर्मिला लागुरी,विमला कुई,बलेमा कुई,मंजु कुई,मुकता कुई,रोयबारी कुई, सीमा कुई, सोमवारी अंगरिया,मादे सिरका, कानूराम हेम्ब्रम,गोरा लागुरी, गुरा गागराई, सुरेश लागुरी, सोमा लागुरी, बल्लेश्वर लागुरी, माधो लागुरी,देवेन्द्र लागुरी, बबलू लागुरी,गंगाराम लागुरी, शिव कुमार लागुरी आदि लोग मौजूद थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post