No title

 *10 अक्टूबर को कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेगी*


*लोकतंत्र, संविधान और चुनावी निष्पक्षता की रक्षा के संकल्प के साथ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस


संतोष वर्मा

चाईबासा: लोकतंत्र, संविधान तथा देश की चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता एवं अखंडता की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा शनिवार, 10 अक्टूबर को चाईबासा में ‘काला दिवस’ मनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अपराह्न 4 बजे शहीद पार्क चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के दिशा-निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था की रक्षा कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े सवालों पर कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘काला दिवस’ के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की जाएगी।

त्रिशानु राय ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं विधानसभा प्रभारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post