विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से तोडांगहातु एवं छोटामहुलडीहा में लगा नया ट्रांसफार्मर
संतोष वर्मा
Chaibasa ः प्रखंड के ग्राम तोडांगहातु एवं छोटामहुलडीहा में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। माननीय विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्री सोनाराम सिंकु जी के प्रयास से दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में त्वरित पहल की गई।
विधायक सोनाराम सिंकु की अनुपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने विधायक जी के प्रति आभार जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दोनों गांवों के ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे, जिसके कारण पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी तथा लगातार बारिश के दौरान लोगों को अंधेरे में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित समस्या को विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी के समक्ष रखा था। विधायक जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया, जिसके बाद दोनों गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए।
नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों में संतोष और खुशी है। ग्रामीणों ने विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित पहल से गांव की महत्वपूर्ण बिजली समस्या का समाधान हुआ है।मौके पर राजू हेंब्रम, सुशील हेस्सा, क्रांति तिरिया, रंजन गोप, शैलेश जेराई, कुशनु लागुरी, शंकर लागुरी, महेंद्र तांती, कमल किशोर हेस्सा, हरिश चंद्र हेस्सा, अर्जुन हेस्सा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

