झारखंड की धरती से एक भी टुकड़ा, एक भी संसाधन और झारखंड की जनता के अधिकार का एक भी हिस्सा हम किसी कीमत पर छिनने नहीं देंगे : जोबा माझी
गुआ शहीद दिवस एहतिहासिक पल होगा : सांसद
झामुमो की नीतियों और नेतृत्व पर बढ़ता भरोसा विपक्षी दलों के लिए चिंता का विषय : सांसद जोबा माझी
संतोष वर्मा
चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के आदिवासी एसोसिएशन नोवामुंडी में झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो ) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने अपने पुराने दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले
भाजपा युवा के जिला उपाध्यक्ष, एस. टी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह हो समाज युवा महासभा जगन्नाथपुर अनुमंडल के पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष सह भाजपा एसएसीएसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कोड़ा, जे. के. एल. एम. जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकू, नवाज हुसैन ' बिरसा ', कानूराम बोबोंगा, मनोज बोबोंगा, संजय जेराई, सुदर्शन लागुरी, भुबनेश्वर हेस्सा, मनोज तुबिड, मधुसूदन हेस्सा, सुखराम पुरती, जयसिंह लागुरी, मुरली लागुरी, भिमो तिरिया, दूनाराम हेस्सा, सोनाराम जेराई, मनोज अंगरिया, बासु बोबोंगा, सालुका बोबोंगा, बीरेंद्र बालमुचू, रौतु चतोम्ब, मो. नसीम मंसूरी, कृष्णा बानरा, राजेंद्र लागुरी, मो. नसीम डेजी, रंजीत गोप, पुरनो दास, विशाल बिरुवा, अमित बिरुवा, सचिन चम्पिया, डुका बिरुवा, मो. इजराइल, सोनल हेरेंज, कामेश लागुरी, निक्सन कुजूर, विकास तिरिया, अनुराग हेस्सा, पुनीत लागुरी, समीर लागुरी, राजेंद्र लागुरी समेत कई लोगों ने झामुमो दामन थामा. सभी नए सदस्यों का झामुमो जिला समिति की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अंगवस्त्र और पुष्पगुछ प्रदान किया। नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा, झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष तथाआदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया। श्रीमती जोबा माझी कहा कि झामुमो ही वह राजनीतिक शक्ति है, जिसने हमेशा झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती के साथ उठाया है। सांसद श्रीमती जोबा माझी ने कहा कि नोवामुंडी सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में झामुमो के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का झामुमो में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता अब खोखले राजनीतिक नारों और अवसरवादी राजनीति को नकार रही है। लोग ऐसी राजनीति चाहते हैं जो जमीन पर दिखाई दे और उनके अधिकारों, सम्मान तथा भविष्य के लिए संघर्ष करे। श्रीमती माझी ने कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ की जनता अपने जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। आज केंद्र सरकार ने जिस तरह का काला कानून लाकर झारखंड के अधिकारों और हितों पर प्रहार करने का प्रयास किया है, उसके खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। मैं आज इस मंच से स्पष्ट कहना चाहती हूँ कि झारखंड की धरती से एक भी टुकड़ा, एक भी संसाधन और झारखंड की जनता के अधिकार का एक भी हिस्सा हम किसी कीमत पर छिनने नहीं देंगे। श्री देवगम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय जनता के बीच दिखाई देते हैं और बड़े-बड़े वादे करके गायब हो जाते हैं। इसके विपरीत झामुमो लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है। यही अंतर अब जनता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
श्री देवगम ने कहा कि नोवामुंडी खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र है, लेकिन यहां के लोगों के अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के सवाल आज भी महत्वपूर्ण हैं। झामुमो इन मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। पार्टी की लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के संसाधनों पर यहां के लोगों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए है।
नए सदस्यों का स्वागत करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी नए सदस्य गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और झामुमो की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं। झामुमो जिला महिला अध्यक्ष सह जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि आने वाले समय में नोवामुंडी में झामुमो का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा विपक्षी दलों की जनविरोधी और अवसरवादी राजनीति का जनता के बीच मजबूती से जवाब दिया जाएगा।
झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी ने कहा कि नोवामुंडी में लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता का भरोसा झामुमो के साथ है और आने वाले समय में यह राजनीतिक ताकत और व्यापक रूप लेगी। इस मौके पर झामुमो महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरीन, झामुमो युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अशोक दास, नोवामुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम, जगन्नाथपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया, मनोज लागुरी, मो. तबारक , नितेश करुवा, रिमु बहादुर, वृन्दावन गोप, नरेन्द्र चतोम्बा, विपिन पुरती, प्रेम गुप्ता, आनंद करुवा, अलोक अजय टोपनो, शहीद आलम, मो. कामरान रजा, गोवर्धन चौरसिया, माधव चंद्र कोड़ा, मनोज दास, जयपाल लागुरी, रोहित पाण्डेय, रितेश पनिग्राही, जरमोहन लागुरी, रविंद्र पुरती, घनश्याम राठौर, अरशद रजा, विजय कुमार, सन्नी सिंकू, विक्की सिंकू, सुखलाल हेमब्रम, मिथुन चम्पिया, संजीत बोदरा, शिव सिंकू, मो. इशरईल, नविन सिंकू, मो. बशीद इक़बाल, रंजीत गोप, शिव रंजन दास, भूषण लागुरी, अमिर अंसारी, ब्रांजो लागुरी, महेंद्र अल्डा, बिनोद तिरिया, मनीष चम्पिया, सोनल हेरेंज, रमेश लागुरी, निक्शन कुजूर, कृष्णा पाट पिंगुवा, लकन चतोम्बा, तुलसी नाथ केराई, सन्नी चम्पिया, डुका बिरुवा, गार्दी लागुरी, अर्जुन जोजो, मुरली लागुरी, गौतम बेहरा, अभिराम देवगम, गंगा करवा, सुदर्शन लागुरी, संजय केराई, दूनाराम हेस्सा, तुरी लागुरी, भिमो लागुरी, सोनाराम जेराई, बुधराम सिंकू, रामलाल सिंकू, दामू सिंकू, जोबिन सोय, कृष्णा गोप, मनोज तुबिड, सूबेदार पुरती समेत जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखंड से काफ़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल रहे. बैठक कि अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की जबकि मंच का संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक सिंकू ने किया.



