पश्चिमी सिंहभूम के 15 सदस्यीय एथलेटिक्स दल चंदनकियारी रवाना

 पश्चिमी सिंहभूम के 15 सदस्यीय एथलेटिक्स दल चंदनकियारी रवाना



 तीसरी जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पूर्वी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

संतोष वर्मा

Chaibasa ः पश्चिमी सिंहभूम जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों का 15 सदस्यीय दल, जिसमें 14 खिलाड़ी और एक कोच शामिल हैं, तीसरी जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चक्रधरपुर से चंदनकियारी (बोकारो)रवाना हुआ। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग और स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी पूर्वी क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे देखते हुए जिले के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

अंडर-18 बालक वर्ग में बिंडराय पूर्ति एवं सुदेश सवैया 1000 मीटर तथा राहुल कालुंडिया जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे।

अंडर-18 बालिका वर्ग में यश्मिता कुमारी गोंड 200 मीटर एवं लंबी कूद, प्रतिका महतो 100 मीटर एवं 1000 मीटर, पूजा महतो 1000 मीटर, बुधनी बोदरा 100 मीटर एवं 200 मीटर तथा रेशमी गुइया 400 मीटर में भाग लेंगी।

वहीं अंडर-20 बालक वर्ग में सामू गोप 800 एवं 1500 मीटर, गोंडों मुंडा 1500 एवं 3000 मीटर, राम महतो 400 मीटर, लक्ष्मण महतो 100 एवं 200 मीटर, मनमोहित सिंह सिरका 3000 एवं 5000 मीटर तथा मंगल सिंह सवैया जैवलिन थ्रो में अपना दमखम दिखाएंगे।

दल के साथ कोच संजीव कुमार बाहंदा भी चंदनकियारी रवाना हुए हैं।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगे और झारखंड की टीम में स्थान बनाकर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों को पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह सांसद श्रीमती जोबा माझी संरक्षक सह विधायक जगत माझी, मुकुंद रुंगटा‌, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार बलराज हिंदवार महासचिव अजय नायक संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग , अर्जुन महाकुड, विजय वानरा ओंकार महतो एवं जिला के समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post