मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस भवन में शोक सभा आयोजित, जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि






कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

संतोष वर्मा

चाईबासा : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे।उनके निधन से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन को गहरा आघात पहुंचा है।जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य को उनके अनुभव, सक्रियता और योगदान की आवश्यकता थी।उनका निधन सरकार, समाज और राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है।शोक सभा में कांग्रेसजनों ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, जय प्रकाश लागुरी, सिकुर गोप, वरीय कांग्रेसी अशरफुल होदा, लियोनर्ड बोदरा, सोमा पुरती, इम्तियाज खान, राजेन्द्र कच्छप, विक्रमदित्य सुंडी, गोपाल बोदरा, मथुरा चाम्पिया, सुरसेन टोपनो, जहाँगीर आलम, काजल गोराई, सूरज सुंडी, बचन खान, चंद्र भूषण पिंगुवा, सुशील दास सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post