मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

 मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा



कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



संतोष वर्मा

 Chaibasa ः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराइबुरू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। वे जनहित के प्रति समर्पित एवं संवेदनशील नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरी रिक्तता उत्पन्न हुई है।श्रद्धांजलि सभा में आफताब आलम, मथुरा लागुरी, कमल किशोर बोबोंगा, रंजीत गगराई, रोशन पान, शाहरूख अली, सरफराज आलम, विजय गुप्ता, शमशाद आलम, संतोष नाग, सावित्री जेराई, समीलन गगराई, फॉरेन हाईबुरु, मो० नाफिश, पप्पू अहमद, आशीष मोदक, जगदीश हेस्सा, गुरा सिंकु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post