पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन करेगा 300 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 35 प्रशिक्षकों का सम्मान

 पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन करेगा 300 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 35 प्रशिक्षकों का सम्मान



6 सितंबर को चाईबासा में होगा पांचवां सम्मान समारोह 

पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या 

संतोष वर्मा

Chaibasa ःपश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से जिले के प्रतिभावान एवं पदक विजेता खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के लिए पांचवें खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह आगामी 6 सितंबर 2026 को चाईबासा के सनशाइन रेस्टोरेंट में आयोजित होगा।

इस संबंध में आज आयोजित बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सम्मान समारोह तिथि की घोषणा किए,उन्होंने बताया कि इस वर्ष पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त विभिन्न खेल संघों के लगभग 300 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 35 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

पिछले वर्ष आयोजित सम्मान समारोह में लगभग 260 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। इस वर्ष जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक हासिल किए हैं। इसी के चलते इस बार सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर लगभग 300 हो गई है।

अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच, बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की। जिला ओलंपिक एसोसिएशन लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों का सम्मान भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके प्रशिक्षक की मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए समारोह में 35 प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

जिले के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर पश्चिमी सिंहभूम का नाम रौशन किया है। ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ेगा और जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

“खिलाड़ी बढ़े, पदक बढ़े और बढ़ा जिले का गौरव”

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अजय ने बताया कि इस पांचवें सम्मान समारोह को लेकर खेल जगत में काफी उत्साह है। समारोह में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post