जगन्नाथपुर विधायक सोना राम सिंकु के पहल पर हुआ झारखण्ड ओड़िशा को जोड़ने वाली पुल की मरम्मत, राहगिरों को मिली राहत

 जगन्नाथपुर विधायक सोना राम सिंकु के पहल पर हुआ झारखण्ड ओड़िशा को जोड़ने वाली पुल की मरम्मत, राहगिरों को मिली राहत



विधायक ने अपने स्तर से कराया वैतरणी पुल की मरम्मत



संतोष वर्मा

Chaibasa झारखंड सरकार के उपमुख्य सचेतक सह जागन्नाथपुर विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोना राम सिंकू की पहल पर वैतरणी पुल की मरम्मत का काम आज शनिवार को हुआ।जनता की मांग पर विधायक ने अपने स्तर से पुल की मरम्मती करवाई। विधायक के प्रयास से जेसीबी, लोडर और अन्य मशीनें द्वारा काम करवाया गया।पहले वैतरणी पुल के एग्जिट होल को खोला गया।उसके बाद लूज और पक मिट्टी हटाई गई।गढ़ों को डब्लू एम एम और केमिकल युक्त मसाला से भरा गया उसके बाद पुल पर गढ़ों के ऊपर कालीकरण किया गया।

इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर पुल की मरम्मती की।

विदित हो कि ये पुल पिछले तीन वर्षों से जर्जरावस्था में  है।पुल दिनप्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है।पुल पर बेशुमार गढ़े है। कई स्थानों से सरिया भी बाहर निकल गया है बारिश होने पर पुल पर पैदल गुजरना भी दूभर हो जाता है।ऐसे में जनता ने विधायक सोना राम सिंकु को समस्या से अवगत करवाया।पिछले वर्ष भी विधायक द्वारा अपने स्तर से पुल की मरम्मती की गई थी।हालांकि इस पुल के स्थाई समाधान के लिए विधायक सोना राम सिंकु द्वारा विधान सभा में भी मामला को प्रभावी रूप से उठाया गया था। कांग्रेस नेता मुजाहिद हुसैन ने बताया की सरकारी प्रक्रिया में लेट लतीफी होने और पुल के एन एच 20 में स्थित होने के कारण मामला केंद्र  एजेंसी के तहत आ जाता है।राजपथ फोरलेन का मामला भी प्रॉसेस में है।तकनीकी कारणों से पुल का उद्धार नहीं हो पा रहा है।ऐसे में जनता को दिक्कत न हो इसके लिए विधायक श्री सिंकु ने अपने स्तर से मरम्मत करवाया है।

कार्यकर्ताओं ने बताया जनता के लिए ये पुल लाइफ लाइन है ,पुल की महत्ता को देखते हुए जन हित में विधायक सोना राम सिंकु  ने इसे अपने स्तर से मरम्मत करवाने का काम किया है।ताकि आम जनता को दिक्कत न हो। विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सह पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु के प्रयास से कांग्रेसी कार्यकर्ता ने जैन्तगढ़ चंपुआ रोड पर स्थित वैतरणी नदी पर पुलिया का मरम्मति श्रमदान कर कांग्रेसी कार्यकर्ता ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से ललित दौराई बरु,मिनहाज अख्तर,मुजाहिद हुसैन,मो इकबाल,मकरध्वज सरदार,दिनेश प्रधान,मंजर आलम,मो आबिद,नारायण दास ,आबिद हुसैन,मो तस्लीम, उपाध्यक्ष मकरध्वज सरदार, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी आविद हुसैन, इकबाल अहमद, मुजाहिद हुसैन, तस्लीम आरिफ, नारायण दास, परमेश्वर महतो,  अवतुल्ला, इमामुल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post