गुवा गोलीकांड़ में हुए शहिदों को श्रद्दाजंली व सरकारी कार्यक्रमों में नहीं होगें शामिल मानकी मुण्डा
मानकी-मुण्डाओं को मोटरसाइकिल देनें का किया था सरकार वायदा
मानकी-मुण्डा संघ सौंपेगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञांपन
संतोष वर्मा
Chaibasa ःकोलहान के मानकी मुण्डाओं को झारखण्ड सरकार के द्वारा मोटर साईकेल देने का वायदा किया गया था लेकिन आज तक नहीं मिला मानकी मुण्डाओं मोटर साईकिल जिसके कारण मानकी मुण्डाओं ने बिरोध जताते हुए गुवा गोली काण्ड में हुए शहिदों को श्रद्वांजली सह सरकारी परितोष वितरण कार्यक्रम में नहीं शामिल होने का निर्णय लिया है.वहीं यह भी निर्णय लिया गया की अब जिले के सभी मानकी मुण्डा 8 सितंबर को चाईबासा में बिरसा मुण्डा चौक पर भगवान बिरसा मुण्डा के लगे प्रतिमा पर श्रद्वाजंली देगें.
इस मामले को लेकर मानकी मुण्डा संघ चाईबासा सदर एसडीओ को मांग पत्र सौपेंगे.ज्ञात हो की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 सितंबर को गुवा गोली काण्ड में हुए शहिदों को श्रद्वांजली देने का भव्य श्रद्वांजली सभा का आयोजन किया जाता है जिसकी तैयारी जिला प्रसाशन के द्वारा किया जाता है.इस श्रद्वांजली सभा समारोह राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल होतें है.इस बार भी 8 सितंबर को राज्य का मुख्या यानी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्वांजली समारोह में शामिल हो सकतें है.मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पुरी तैयारी में लगें हुए है.ज्ञात हो की इसी शहीद दिवस के दीन गुवा में मंच से सरकार के द्वारा भाड़ी भीड़ के बिच सभी मानकी मुण्डाओं मोटर साईकिल देने की घोषणा की गई जो महज घोषणा बन कर रह गयी जिसका फलस्वरूप आज देखने को मिल रहा है की मानकी मुण्डाआ सरकार से नारज हैं. इस सबंध में मानकी मुण्डा संघ के अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुवा से पुछे जान बताया की सरकार के द्वारा बड़े बड़े वायदे किये जाते लेकिन पुरा नहीं किया जाता झारखण्ड सरकार नें सभी मानकी मुण्डा को मोटरसाईकिल देने की बात कही थी कहां गया मोटरसाईकल.इसलिए अब गुवा गोली काण्ड में शहीद हुए शहिदों को दी जाने वाली श्रद्वांजली समारोह नहीं होगी शामिल.हम लोग चाईबासा भगवान बिरसा मुण्डा चौक पर भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर माल्यअर्पण कर श्रद्वांजली देगें.इस बात को लेकर एक मांग पत्र एसडीओं को भी सौपेगें आज.
