चक्रधरपुर पवन चौक में कांग्रेस पार्टी ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
चुनाव आयोग ने S.I.R प्रक्रिया के माध्यम से योग्य मतदाताओं का नाम काटकर बीजेपी को चुनावों में लाभ पंहुचाया- प्रीतम बांकिरा
संतोष वर्मा
चक्रधरपुर:- चक्रधरपुर विधानसभा के पवन चौक में कांग्रेस पार्टी ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मे उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता भी रहे मौजूद। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जिस प्रकार पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़ के माध्यम से यह खबर देशवासियों के समक्ष आयी कि कैसे मुख्य चुनाव आयुक्त के दो सहयोगी अधिकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात को उजागर किया इससे यह साफ जाहिर होता है कि पिछले दिनों हुए विभिन्न राज्यों के चुनाव में S.I.R के माध्यम से चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी को विशेष रूप से लाभ पहुंचाने का काम किया है इसका ताजा उदाहरण बिहार और बंगाल राज्य है जहां पर आनन-फानन में S.I.R प्रक्रिया के तहत सैकड़ो लाखों योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने का काम किया गया, जिसका नतीजा यह निकला कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों राज्य में अपनी सरकार बना ली। तो इससे कहीं ना कहीं यह जगजाहिर है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी जो हैं वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं न की मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश भर में चुनाव आयुक्त के विरुद्ध मजबूती के साथ प्रखर होकर सड़कों पर उतरकर उसके इस्तीफा देने तक लगातार आंदोलनरत रहेगी।मौके पर युवा कांग्रेस नेता सन्नी रॉबर्ट अंथोनी,राजू क़ायम,विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, पूर्व नगर परिषद प्रत्याशी अनुप्रिया सोय,राखी सलूजा, राजेश प्रसाद,प्रदीप बाग,जिशान, झामुमो नेता मोहम्मद जुनैद (बंटी), मोहम्मद नईम,, मोहम्मद कलीम,सागर बोस , मोहम्मद बंटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


