परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने डीटीओ-एमवीआइ को दिये कड़े निर्देश, मुख्य व सहायक सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर रोक

परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने डीटीओ-एमवीआइ को दिये कड़े निर्देश, मुख्य व सहायक सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर रोक



परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने राज्य की मुख्य और सहायक सड़कों पर वाहनों की पार्किंग रोकने का निर्देश दिया 

सभी जिलों के डीटीओ और एमवीआइ को सड़क पर खड़े वाहनों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा

संतोष वर्मा

चाईबासाः:  झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका पाण्डेय की पुत्री की सड़क हादशे में हुई दर्दनाक मौत के बाद राज्य के परिवहन सह भू राज्सव मंत्री दीपक बिरूवा सख्त नजर आए और सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए कई निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों दिए है.सड़क किनारे खड़े वाहनों से बढ़ते हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने राज्य की मुख्य और सहायक सड़कों पर वाहनों की पार्किंग रोकने का निर्देश दिया है। सभी जिलों के डीटीओ और एमवीआइ को सड़क पर खड़े वाहनों की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। निर्देश के बाद रांची में हाईवे, रिंग रोड और प्रमुख सड़कों पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों और दूसरे वाहनों की जांच शुरू हो गयी है।

इस फैसले की अहमियत हाल में हुए जमशेदपुर हादसे से भी जुड़ती है। 24 सितंबर की सुबह सोनारी के मरीन ड्राइव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गयी थी। हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की मौत हो गयी थी। हादसे के बाद सड़क पर खराब या खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। अब परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर पूरे राज्य में नजर रखने का फैसला किया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post