24 घंटे में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पोकसो एक्ट के तहत गिरफ्तार, अब लौहआयस्क माफिया सहबाज अंसारी का बारी

 24 घंटे में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पोकसो एक्ट के तहत गिरफ्तार, अब लौहआयस्क माफिया सहबाज अंसारी का बारी

बड़ाजामदा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में बड़ा विश्वाष

संतोष वर्मा

Chaibasa ः कहते है कानून की हाथ बड़ी लंबी होती है,पुलिस चाहे तो पताल में छुपा अपराधी को भी खोज कर सलाखों के अंदर भेज सकती है.जी हां दोन दीन पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी थाना क्षेत्र में एक नबालीग युवती के साथ लौहआयस्क माफिया कारोबारी सहबाज अंसारी के गुर्गे नें युवती के साथ कथित छेड़छाड़ किए जाने को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था.इसी मामलो को लेकर मंगलवार को बड़ाजामदा चाईबासा पुलिस नें बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.ज्ञांत हो की बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी अभियुक्त मो. सफीक उर्फ मो. राजा (27) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। घटना के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने 30 अगस्त को महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुंडी) में आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. सफीक उर्फ मो. राजा, पिता स्व. अब्दुल मुतालिब, निवासी एच रोड, मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुंडी) कांड संख्या 04/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 को धारा 79/126(2)/351(2) बीएनएस 2023 एवं धारा 8/12 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद बड़ाजामदा में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।चाईबासा पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मामले में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post