Saraikela PDS Dealer Protest: 01 सितंबर को 24 जिलों में पीडीएस दुकानदारों का धरना, सरायकेला में DC कार्यालय के पास होगा प्रदर्शन

पीडीएस दुकानदारों का एक दिवसीय धरना 1 सितंबर को


सरायकेला-खरसावां: ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड के आह्वान पर पीडीएस दुकानदारों की विभिन्न मांगों को लेकर 1 सितंबर को राज्य के सभी 24 जिलों में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां जिले में धरना कार्यक्रम की अनुमति एवं सूचना को लेकर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, कोल्हान प्रमंडल संयोजक सह जिला अध्यक्ष फूल कांत झा ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता एवं अन्य सहयोगियों के साथ उपायुक्त को आवेदन सौंपा।

संगठन की ओर से बताया गया कि जिले में धरना 1 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय परिसर के समीप आयोजित किया जाएगा। धरने के माध्यम से पीडीएस दुकानदार अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

फूल कांत झा ने कहा कि पीडीएस दुकानदार लंबे समय से अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। राज्य के सभी जिलों में एक साथ शांतिपूर्ण धरना देकर सरकार का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पीडीएस दुकानदारों एवं संगठन के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post