बड़ाजामदा में पार्किंग विवाद को लेकर हुए हिंसक घटना, दो गुटों में मारपीट, बड़ाजामदा थाना प्रभारी त्वरित कार्रवाई करते हुए टाल संचालक सह लॉज संचालक दीपू सिंह समेत एक को किया गिरफ्तार, सहबाज अंसारी के सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का हुआ गठन, दीपू सिंह का लॉज होगा शील

 बड़ाजामदा में पार्किंग विवाद को लेकर हुए हिंसक घटना, दो गुटों में मारपीट, बड़ाजामदा थाना प्रभारी त्वरित कार्रवाई करते हुए टाल  संचालक सह लॉज संचालक दीपू सिंह समेत एक को किया गिरफ्तार, सहबाज अंसारी के सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का हुआ गठन, दीपू सिंह का लॉज होगा शील



थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव नें किया स्थानिय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील 

कहा दोषियों को किसी भी सुरत नहीं बख्शा जायेगा होगी कार्रवाई


संतोष वर्मा

Chaibasaः बड़ाजामदा में पार्किंग व अन्य विवाद को लेकर हुए विवाद को लेकर शनिवार को दो गुटों के बीच अचानक मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर बड़ाजामदा पुलिस नें मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए टाल मालिक सह दीपु लॉज संचालक दीपु सिंह सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य तीन चार लोगों की गिरफ्तारी भी शिघ्र कर लिया जायेगा.अन्य की गिरफ्तारी के लिए बड़ाजामदा पुलिस छापामारी दल का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है।इधर बड़ाजामदा थाना प्रभारी के द्वारा स्थानिय लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस को सहयोग करने की अपील करने का किया है. वहीं थाना प्रभारी द्वारा कहा गया हर हाल में दोषियों के बिरूद्व कार्रवाई होगी और फरार आरोपियों को भी शिघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. मालुम हो की मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की सक्रियता के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, हालांकि इलाके में तनाव का माहौल पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

दीपू सिंह के लॉज के सामने पार्किंग व अन्य मामले  को लेकर हुआ था विवाद

घटना के संबंध में बताया गया कि बड़ाजामदा निवासी दीपू सिंह टाल संचालक  के दीपू लॉज में मझगांव प्रखंड के खड़पोस गांव के कुछ लोग किराये पर रह रहे थे। मकान के ठीक सामने स्थित एक ईंट फैक्ट्री की जमीन पर किरायेदारों द्वारा अपने वाहन पार्क किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बात को लेकर ईंट फैक्ट्री मालिक, दीपू सिंह और उनके किरायेदारों के बीच कहासुनी बढ़ गई।जबकी स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद केवल पार्किंग तक सीमित नहीं था। बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से किसी अन्य मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को मामला उस समय और बढ़ गया, जब दीपू सिंह के किरायेदार द्वारा अपने कुछ साथियों को बाहर से बुलाए जाने की बात सामने आई।स्थानीय लोगों का कहना है कि विगत कुछ महीनों से शहबाज अंसारी नामक व्यक्ति के 10-12 लोग दीपू सिंह के लॉज में निवास कर रहें हैँ जिनकी कार्यशैली संदिग्ध बताई जा रही है,इन लोगों कि कार्यशैली जाँच का विषय है. स्थानीय लोगों के कथनी अनुसार उक्त घटना को इन्ही संदिग्ध लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया है:-जाँच का विषय

अचानक भिड़े दोनों गुट

बाहर से लोगों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। अचानक हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य है।

तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क

घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और विवाद के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।वहीं यह बताया गया की टाल मालिक सह लॉज संचालक दीपु सिंह सहित एक और अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है,तथा लॉज को नोवामुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी के मौजूदगी में लॉज को शील कर दिया जायेगा.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post