Saraikela News: चौका थाना प्रभारी ने +2 हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, दी गई कानून एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत +2 हाई स्कूल, चौका में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के महत्व एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधान, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध कानून तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बच्चा चोरी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता पुलिस से जांचने की सलाह दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति भी जागरूक किया और कहा कि कानून की जानकारी एवं जागरूकता से ही समाज को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post