तीन करोड़ की लागत से बन रही नोवामुण्डी प्रखंड के कोठगढ़ पंचायत के कुमिरता राजाबांध नाला पर बन रहा पुलिया निर्माण कार्य पुरा होने से पहले ही टुटने लगी, गुणवक्ता पर उठ रहे सवाल
ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता और संवेदक के सांठ गांठ से हो रहा घटिया निर्माण कार्य, नहीं हुआ अब तक शिलान्यास
ग्रामीण कार्य विभाग ऐजंसी के द्वारा डीएमएफटी फण्ड से संचालित योजना में हो रहा लूट
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के अथक प्रयास से ग्रामिणों की सुविधा के लिए प्राथमिकता के आधार पर लाया गया था योजना
कौन है संवेदक कृष्ण देव क्सट्रक्सन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक केडी साह जिसने चाईबासा के सचिन कुमार साव को दिया पेटी में कार्य
संतोष वर्मा
Chaibasaःदेखिए डीसी साहब डीएमएफटी फण्ड से संचालित योजनाओं में हो रही लूट को देखना हो तो पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुण्डी प्रखंड क्षेत्र के कोठगढ़ पंचायत के कुमिरता राजाबांध नाला पर चल रहा 2x15.10 मीटर और 3x15.11 मीटर का पुलिया निर्माण कार्य को देख सकतें है.उक्त कार्य 2,95,46,322.00 करोड़ में होना है तथा विभाग के द्वारा उक्त कार्य 23 सितंबर 2025 को पूर्ण करना था. हलांकि एक वर्ष कार्य अवधी समाप्त होने के बाद उक्त योजना का प्राकलन स्टीमेट को बढ़ाकर ऐजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल चाईबासा के द्वारा संवेदक कृष्ण देव क्संट्रक्शन प्रा लिमिडेट को कार्य आवंटीत किया गया था लेकिन कृष्ण देव क्सट्रक्शन प्रा लिमिटेड के प्रोपराइटर कृष्ण देव साह सह पूर्व नगरपार्षद चक्रधरपुर के द्वारा चाईबासा के सचिन कुमार साव को पेटी में कार्य दे दिया गया.उसके बाद से यह कार्य सचिन कुमार साव के द्वारा घटिया स्तर पर किया जा रहा है ग्रामिणों नें कहा.ज्ञात हो की ग्रामिणों की मांग को देखते हुए जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा जनहीत में उक्त पुलिया का निर्माण के लिए अनुशंसा करते हुए डीएमएफटी फण्ड से कराने की मांग जिला प्रसाषन से की थी.श्री सिंकु के मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशाषन द्वारा स्वीकृति दे गई. लेकिन विधायक श्री सिंकु के इस योजना पर संवेदक द्वारा विभाग के अभियंता से सांठ गांठ कर घटिया निर्माण किया गया है जिसके कारण निर्माण कार्य पूरा होने से पहले टुटने लगी एप्रोच सड़के और जमने लगी पुलिया पर पानी.इधर पार्टी के एक पदाधिकारी के द्वारा कार्य स्थल का जायजा लिया गया तो ग्रामिणों नें बताया की चाईबासा का सचिन कुमार साव नामक पेटी ठेकेदार के द्वारा कार्य कराया जा रहा है.इस मामले को लेकर नोवामुण्डी प्रखंड अध्यक्ष मंजित प्रधान के द्वारा विधायक सोनाराम सिंकु को ध्यानाआकृष्ठ कराते हुए जांच कराने की मांग किया है. ज्ञात हो जिले के उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा सभी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया है की डीएमएफटी मद से संचालित योजानाओं का कार्य स्थल जाकर सड़क का जांच और ढलाई कार्य की गहराई का नापी करें जांच प्रतिवेदन करें.

