Saraikela Muharram Flag March: मोहर्रम को लेकर सरायकेला में पुलिस का फ्लैग मार्च


सरायकेला| मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम सरायकेला पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
फ्लैग मार्च सरायकेला थाना से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद पुराने बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर, पटनायक टोला और गेराज चौक होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post