पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का शुभारंभ, पहले दिन ₹1.78 लाख का राजस्व संग्रह

 पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का शुभारंभ, पहले दिन ₹1.78 लाख का राजस्व संग्रह








संतोष वर्मा

Chaibasaः पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं नगर परिषद, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का शुभारंभ मंगलवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।उद्घाटन समारोह में सदर एसडीएम संजय कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषी मुर्मू, चैंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्र, अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव आयुष दोदराज का,   कार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता ओमप्रकाश केडिया एवं चेंबर के सदस्य सदस्यगण, नगर परिषद के कर्मी तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सदर एसडीएम संजय कुमार ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर लगाकर नागरिकों को अपने   दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने और समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।



नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने चैंबर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषीनी मुर्मू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करती है।

चैंबर अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों एवं नागरिकों की सुविधा के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

शिविर के प्रथम दिन उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। शिविर के माध्यम से लगभग ₹1,78,000 का राजस्व संग्रह किया गया। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर के दूसरे दिन १०/६/२६ को भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।मंच संचालन छोटेलाल तामसोय जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन आयुष दौदराज का ने किया.उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल सचिव आयुष दोदराजका उपाध्यक्ष  गौरव मुंद्रा छोटेलाल तामसोय कोषाध्यक्ष शंभू पिरोजीवाला कार्य समिति के श्री रमेश पसारी श्री प्रमोद खिरवाल रवि अग्रवाल गणेश प्रसाद राधा मोहन बनर्जी छोटू लाल गुप्ता एवं चैंबर के सदस्यों के अलावे नगर परिषद के कर्मचारी गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post