आस्था कंस्ट्रक्शन के द्वारा सड़क कार्य में घटिया एवं अनियमितता बरतने की शिकायत डीसी मनीष कुमार से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा स्थानीय जनता करेंगे

आस्था कंस्ट्रक्शन के द्वारा सड़क कार्य में घटिया एवं अनियमितता बरतने की शिकायत डीसी मनीष कुमार से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा स्थानीय जनता करेंगे



सड़क कार्य में मजदूरों को सरकारी दर पर मजदूरी नहीं मिलने की भी चर्चा हो रही है

सड़क कार्य में JSB मिश्रण में मुरूम का प्रयोग किए जाने का विरोध ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने का विरोध, अभियंताओं की अनदेखी से निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की बात कही गई है

santosh verma

Chaibasa ःपश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले  नोवामुंडी प्रखण्ड के दूधबिल्ला पंचायत के ग्राम ताड़िया मुख्य सड़क से ग्वाला टोली होते हुए श्मशान घाट तक पीसीसी सड़क कार्य में संवेदक आस्था कंस्ट्रक्शन, मालिक टिंकू सिंह के द्वारा निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। DMFT फंड से स्वीकृत इस योजना की स्वीकृति स्थानीय विधायक सोनाराम सिंकू के अनुशंसा पर दी गई है। उक्त योजना की निविदा EE/NREP/CHAIBASA/09/25-26 के द्वारा आमंत्रित किया गया है। निविदा आस्था कंस्ट्रक्शन को आवंटित किया गया है।पूर्व में भी आस्था कंस्ट्रक्शन को कार्य आवंटित किया गया है, जो आज तक लंबित है। ग्रामीणों के द्वारा उपायुक्त मनीष कुमार से घटिया कार्य किये जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के द्वारा ग्रामीण जनता इस मामला को उपायुक्त तक पहुंचाने की चर्चा है।JSB में मुरूम का मिश्रण कर बिछाये जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है,JSB की मात्रा में भारी कमी भी की गई है, मात्र दो इंच ही बिछाया गया है। गिट्टी, बालू, डश्ट का मिश्रण का अनुपात प्राक्कलन के विपरीत बताया गया है। ग्रामीणों के द्वारा मजदूरी कम दिए जाने का भी विरोध जताया जा रहा है। अभियंताओं की अनदेखी से संवेदक की मनमानी चरम सीमा पर है। सड़क कार्य में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा अपने आँखो के इलाज के लिए चेन्नई शंकर नेत्रालय गए हैं, लौटते ही डीसी मनीष कुमार से सड़क कार्य में संवेदक आस्था कंस्ट्रक्शन के द्वारा घटिया कार्य किए जाने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा की जाएगी।कार्यालय सूत्रों के अनुसार संवेदक को कार्यादेश नहीं दिया गया है, इस कारण योजना का कार्य प्रारम्भ की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है. संवेदक पर कार्रवाई की जाने की भी बात कही गई है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post